अमरोहा, फरवरी 18 -- बहन के संग शिवरात्रि पर आदमपुर के शिव मंदिर पर मेला देखने गई युवती से गांव निवासी पांच युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान पीड़िता का सोने का लॉकेट भी कहीं गिर गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर निवासी युवती अपनी बहन के संग बीती 15 फरवरी को गांव के शिव मंदिर पर शिवरात्रि का मेला देखने गई थी। इस दौरान गांव के पांच युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी मेला परिसर में अश्लील इशारे करने लगे। पीड़िता का कहना है कि जैसे ही वह अपनी बहन के संग मंदिर के गेट के सामने पहुंची कि आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की। विरोध किया तो मारपीट कर दी। इस दौरान सोने का लॉकेट कहीं गिर गया। पीड़िता व उसकी बहन के शोर मचाने पर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.