नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने अजीबोगरीब सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया है। बीते दिनों ब्रिटेन के एक वाइल्डलाइफ पार्क में बाघ के हमले में 23 वर्षीय युवक की मौत की घटना के बाद ट्रंप ने इस हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाए गए इस वीडियो में ट्रंप उसी बाघ के साथ हंसते खेलते नजर आ रहे हैं। ट्रंप उसे गले लगाते भी दिख रहे हैं। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक 23 सेकेंड का क्लिप शेयर किया। इस वीडियो के बैकग्राउंड में 'द लायन स्लीप्स टुनाइट' गाना बज रहा है। वहीं वीडियो के साथ ट्रम्प ने कैप्शन लिखा है, "प्रकृति से कभी पंगा मत लो!" वीडियो की शुरुआत में ट्रंप बिल्कुल उसी हालत में नजर आ रहे हैं जिस तरह ब्रिटिश युवक की मौत हुई थी। इसके ब...