गोरखपुर, मई 10 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। पाली ब्लाक ग्राम शाहपुर में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे परिवार के सामने शुक्रवार रात एक और आफत सामने आ गई। आधी रात में आसमान तले चटाई पर सो रहे मासूम बच्ची को आदमखोर जानवर मुंह में दबाकर ले जाने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पिता दौड़ा। तब जानवर बच्ची को छोङकर भागा। घायल बच्ची को परिजन सीएचसी ठर्रापार ले गए, जहां उपचार के बाद हालत ठीक होने पर डाक्टर घर भेज दिए। बच्ची पर जानवर के हमले के बाद परिजनों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र के शाहपुर निवासी धर्मेंद्र यादव गांव के बाहर झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। यह भी पढ़ें- सियार के हमले में दो माह के मासूम की मौत, एक बच्ची घायल 29 अप्रैल को आए आधी तूफान में झोपड़ी उड़ गई थी। इस वजह से धर्मेंद्र अपने ढाई साल की बच्ची अनुष्का के साथ बाहर चटाई पर...