विकासनगर, अप्रैल 9 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के एक आदतन अपराधी को गुण्डा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। आरोपी को सख्त हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करें। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि जावेद उर्फ अंडा (38) निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर एक आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उसे छह माह के लिए जनपद से बाहर करने के आदेश जारी किए थे। बताया कि आदेश के बाद गुरुवार को आरोपी को डाकपत्थर बैराज के पास खोदरी बॉर्डर तक ले जाकर जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.