आत मंत्री से मुलाकात करेंगे पेट्रोल पंच संचालक
रांची, जून 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर जारी नए नोटिफिकेशन के बाद झारखंड के पेट्रोल पंप संचालकों में चिंता बढ़ गई है। इस संबंध में झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी से मुलाकात करेगा। एसोसिएशन का कहना है कि नए नियमों के तहत एक ग्राहक या वाहन को एक दिन में 200 लीटर से अधिक डीजल नहीं दिया जा सकता है। प्लास्टिक की बोतलों और सामान्य गैलन में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगा दी गई है। केवल पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन पेसो से अनुमोदित जेरिकेन में ही ईंधन देने की अनुमति होगी। डीलरों का कहना है कि ऐसे जेरिकेन महंगे हैं और बाजार में आसानी से उपलब्ध भी नहीं है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.