आत्म रक्षा प्रशिक्षण को 3.15 लाख रुपये का बजट जारी
बागपत, जुलाई 7 -- बागपत। जिले के 21 राजकीय विद्यालयों में तीन माह तक बेटियों को आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जा रहा है। शासन से प्रशिक्षण के लिए विद्यालयों को बजट जारी कर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अन्य जानकारियां भी दी जाएगी। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण में सम्मिलित होंगे। राजकीय विद्यालयों में अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह से बेटियों को रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा आत्म सुरक्षा के गुर सिखाएंगे। शासन से प्रशिक्षण को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक विद्यालय में 15 हजार रुपये की दर धनराशि जारी की जाएगी। 21 विद्यालयों के लिए 3.15 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रशिक्षण के लिए 15 जुलाई तक प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.