मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित राधिकापुरम के दिव्य ध्यान योग आश्रम में 11 मई को भव्य आध्यात्मिक समारोह आयोजित होगा। पूज्य श्रीभगवान आश्रम महाराज के संत दीक्षा के तृतीय वर्ष के अवसर पर आध्यात्मिक पुस्तक आत्म बोध-चेतना के पुष्प का विमोचन किया जाएगा। प्रात: 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीमद् दंडी स्वामी महादेव आश्रम और महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी का सानिध्य प्राप्त होगा। यह पुस्तक आत्मबोध और मानवीय चेतना के महत्व को सरल रूप में प्रस्तुत करती है। आयोजन की तैयारियों में केके शर्मा, संजय मिश्रा और राजकुमार तायल सहित कई गणमान्य जुटे हैं। स्वामी श्रीभगवान आश्रम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- गरगांचल पर्वत में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.