आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत,नौ कन्याओं को लिया गोद
सुल्तानपुर, मार्च 28 -- सूरापुर, संवाददाता। शनिवार को कालिनेमि वध स्थल पौराणिक विजेथुआ धाम स्थित एक मैरिज लान में आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत श्री हनुमत बालाजी फाउंडेशन द्वारा नौ कन्याओं को गोद लिया गया। संगठन के डायरेक्टर विनोद उपाध्याय ने बताया कि शिवांगी,पूजा, माही आदि पांच वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक की कन्याओं को गोद लिया गया है। इन कन्याओं की शिक्षा की जिम्मेदारी संगठन उठायेगा तथा सिलाई कढ़ाई, कम्प्यूटर,ब्यूटीशियन आदि कौशल विकास की पूरी जिम्मेदारी निर्वहन करेगा। इस अवसर पर कन्या भोज एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमित अग्रहरि, अभिषेक शर्मा,रवीन्द्र बरनवाल तथा गोविन्द बरनवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.