बागपत, फरवरी 23 -- बिनौली। बरनावा के महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षागृह टीले पर स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल में चल रहे 8 दिवसीय 67 वें विश्व कल्याणार्थ ब्रह्मपारायण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री, आचार्य गुरुवचन शास्त्री के ब्रह्मत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आचार्य अरविंद कुमार शास्त्री ने कहा आत्म के कल्याण के लिये अच्छे विचारों को सुनना बहुत जरुरी हैं, इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती हैं, मन शांत रहता हैं और मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं और जीवन पवित्र बनता हैं। यज्ञ में अध्यक्ष यशोधर्मा सोलंकी, मंत्री राजपाल त्यागी, बालकृष्ण त्यागी, अशोक चौहान, अरुणलता,ठाकुर वीर सिंह, राहुल...