मैनपुरी, जनवरी 19 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की देवपुरा शाखा पर ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक उल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। सेवा केंद्र प्रभारी बीके अवंती दीदी ने बताया कि यह पावन दिवस केवल ब्रह्मा बाबा के स्मरण का ही नहीं, बल्कि उनके दिव्य जीवन, त्याग, तपस्या और ईश्वर-समर्पित जीवन से प्रेरणा लेने का सुअवसर है। बीके दीदी ने कहा कि ब्रह्मा बाबा का संपूर्ण जीवन निस्वार्थ सेवा, सच्चे ज्ञान और ईश्वरीय समर्पण का अनुपम उदाहरण था। उनके आचरण में सादगी, वाणी में मधुरता तथा कर्मों में श्रेष्ठता झलकती थी। उन्होंने अपने जीवन के माध्यम से यह संदेश दिया कि आत्मिक जागृति और ईश्वरीय ज्ञान द्वारा मनुष्य अपने जीवन को दिव्य, शांत और सफल बना सकता है। इस दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.