साहिबगंज, अगस्त 11 -- साहिबगंज। आत्मा शासकीय निकाय की बैठक सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में डीसी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कृषकों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई ।

प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 में आत्मा के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण, परिभ्रमण (अंतर्राज्यीय, राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय) तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रत्यक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की गई । वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं प्रस्तावित गतिविधियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ।

उन्नत तकनीकों का चयन डीसी ने निर्देश दिया कि अंतर्राज्यीय प्रशिक...