इटावा औरैया, मार्च 6 -- ब्लॉक सभागार में आत्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को आधुनिक खेती, कृषि तकनीक तथा सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। एलसीडी के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में एडीओ कृषि हर्ष कुमार, शिव मंगल सिंह, बीटीएम सत्यपाल सिंह, इंचार्ज व्रजेंद्र सिंह, डॉ. अक्षय कुमार, विजय प्रताप, देवदत्त, चन्द्रशेखर, हरि योगेंद्र, शिव कुमार, सुधीर कुमार शुक्ला, संजीत राय, किसान सुखदेव चौबे, शिवजी तिवारी, संतोष कुमार, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...