बिजनौर, जून 18 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सप्ताह के तहत गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद एवं स्टेप ग्राउंड मे योगाभ्यास कराया गया साथ ही योगासन के लाभ व सावधानियों के बारे में जानकारी दी।बुधवार को योग सप्ताह के तहत योग प्रशिक्षण दिया। योग प्रशिक्षक कमल शर्मा, भोले सिंह व बलवीर सिंह ने योग प्रशिक्षणताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, शशांकासन, बज्रासन, वृक्षासन के अभ्यास कराये । लोम - अनुलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास कराये । गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि योग आत्मा को परमात्मा से तथा बुद्धि को हृदय से जोड़ता है । योग के आठ अंग है - यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि योग से स्वस्थ शरीर व स्वच्छ मन वाले व्यक्तियों का निर्माण होता है। यह भी पढ़े...