किशनगंज, मार्च 24 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारी मैदान में आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक संतमत सत्संग के 16वें जिला महा अधिवेशन का सोमवार को प्रात:कालीन सत्र श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। हरिद्वार से पधारे परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज के प्रेरणादायी प्रवचनों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई देती रही। अपने संबोधन में स्वामी व्यासानंद जी महाराज ने आत्मा के महत्व को विस्तार से समझाते हुए कहा कि "आत्मा का प्रकाश अनमोल है, जिसे किसी भी सांसारिक वस्तु से प्राप्त नहीं किया जा सकता। यह परम धरोहर प्रत्येक मनुष्य के भीतर विद्यमान है, बस आवश्यकता है उसे पहचानने और जागृत करने की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.