संवाददाता, मार्च 2 -- UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शिक्षक के आत्महत्या प्रकरण में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन के बाद अब एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह बीएसए कार्यालय के लिपिक संजीव सिंह और खुदकुशी करने वाले शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। आत्महत्या से पहले के इस ऑडियो में शिक्षक बीएसए दफ्तर के बाबू के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। फिर भी उनकी सुनी नहीं गई और अंतत: उन्होंने जान दे दी। हालांकि, इसकी सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। कुशीनगर जिले के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह गौरीबाजार ब्लॉक स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। आत्महत्या से पूर्व उन्होने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह समेत अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट और वीडियो भी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.