हजारीबाग, जून 3 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। परम पूज्य आचार्य समय सागर महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि धर्म सागर महाराज एवं मुनि भाव सागर महाराज के सान्निध्य में बुधवार को पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा बाजार मंदिर में विशेष मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने शास्त्र अर्पण का सौभाग्य प्राप्त किया।धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि धर्म सागर महाराज ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आत्महत्या जैसे कदमों से दूर रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई समस्या केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं होती, बल्कि उसी समस्या से अनेक लोग जूझ रहे होते हैं। यह भी पढ़ें- संसार में ओम से बढ़कर कुछ नहीं है: धर्मसागर महाराज इसलिए निराशा में आकर आत्महत्या करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफलत...