आत्महत्या रोकथाम के लिए 100 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) रांची में सोमवार को झारखंड में ग्रामीण (जनजातीय) सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या जोखिम प्रबंधन के मूल्यांकन के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के मिशन निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि ये कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान, समय पर परामर्श और आत्महत्या की रोकथाम में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। परियोजना के प्रथम चरण में रांची जिले के 100 और राज्य के पांच जिलों के कुल 500 सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.