जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- राउरकेला के व्यवसायी राहुल अग्रवाल की आत्महत्या मामले में जांचकर्ता एएसआई बालमुकुंद वर्मा पर पुलिस विभागीय कार्रवाई की जाएगी। झारखंड के पुलिस महानिदेशक ने पीड़ित पक्ष को यह जानकारी दी है। डीजीपी ने जमशेदपुर के वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक को एएसआई के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है। राहुल अग्रवाल ने 5 मई 2022 को बिष्टूपुर स्थित एक भवन से कूदकर आत्महत्या की थी। परिजनों ने बिष्टूपुर थाने में सोनारी निवासी ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना देकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था। एएसआई बालमुकुंद वर्मा ने जांच के बाद अदालत में अंतिम प्रतिवेदन पेश कर दिया, जिसमें ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप सिद्ध नहीं हुआ। इसके बाद सूचक अंकित अग्रवाल ने झारखंड डीजीपी और एसएसपी को पत्र लिखकर एएसआई के खिलाफ कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.