आत्महत्या मामले में आरोपी युवक पर केस
रुद्रपुर, जून 16 -- किच्छा। महिला के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार शाम महिला ने जहर खाकर जान दे दी थी। मरने से पहले महिला ने आरोपी युवक को वीडियो भेजकर जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद महिला की पुत्री ने भावेश विश्वास पुत्र गोकुल विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी सुभाष नगर वार्ड 2 के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। उसने आरोप लगाया भावेश उसकी मां से दो वर्षो से फोन पर बात करता था। कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज यह भी पढ़ें- युवक से परेशान होकर महिला ने खाया जहर, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.