आत्महत्या को विवश का आरोपी पति सात साल बाद बरी
आगरा, जून 24 -- पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में आरोपित नरेंद्र निवासी मलपुरा को राहत मिल गई है। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी करने के आदेश दिए हैं। मामले में वादी, उसकी बहन समेत गवाह मुकर गए। वादी सुभाष चंद निवासी नौहझील, मथुरा ने थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराकर बताया था कि उसकी दो पुत्रियों कविता और विनीता की शादी दो सगे भाइयों नरेंद्र और करुआ के साथ 21 जून 2010 को हुई थी। दहेज से संतुष्ट नहीं होने के कारण वादी की पुत्री कविता का पति उसे प्रताड़ित कर बुलेट मोटर साइकिल की मांग करता था। यह भी पढ़ें- हत्या के प्रयास मामले में महिला समेत सात आरोपी बरी मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित पति ने दो सितंबर 2019 को वादी की पुत्री कविता की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। विवेचना उपरांत विवेचक ने आरोपित के विरुद्ध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.