बदायूं, अप्रैल 9 -- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी त्रिदेव को गांव के ही मंटूरी, उनके पुत्र प्रमोद व प्रमुख, आर्येंद्र पुत्र दाताराम तथा छोटेलाल पुत्र श्याम सिंह ने आत्महत्या के लिए उकसाया था, जिससे उसने 11 मार्च को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी 14 मार्च को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक त्रिदेव के पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रमुख पुत्र मंटूरी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...