महाराजगंज, फरवरी 17 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सोनौली थाना क्षेत्र के श्रवण साहनी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में जिला जज अरविन्द मलिक की अदालत ने सजा सुनाई है। आरोपी को दोषी करार देते हुए दस वर्ष के कारावास तथा दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार श्रवण साहनी ने 27 अक्टूबर-2018 को एक लड़की का हाथ पकड़ कर साथ भाग जाने के लिए उकसाया था। इसकी सूचना उक्त लड़की ने अपने घर वालों को दी तथा लोक लाज और प्रतिष्ठा जाने से आहत होकर अपने खेत से सटे आम के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के बाद आरोपित श्रवण साहनी के विरुद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में आरोपपत्र न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया। मुकदमे के परीक्षण के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.