उन्नाव, नवम्बर 26 -- बारासगवर। बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा झगरपुर निवासी सैयद अली की 16 वर्षीय पुत्री शायमा ने रविवार की सुबह गांव के किनारे चिलवल के पेड़ से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। आत्महत्या के लिए विवश करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। थाना क्षेत्र के गांव बाबाखेड़ा में रहने वाली 16 वर्षीय शायमा रविवार सुबह गांव के किनारे अमरु यादव के खेत में खड़े चिलवल के पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दर्ज किए गए केस में अभियुक्त समीर को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.