शाहजहांपुर, मार्च 8 -- पींग गांव में गौरव की हुई मौत के मामले में उसको आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। रोजा पुलिस को पींग गांव निवासी गौरव द्वारा आत्महत्या कर मौत को गले लगाने के घटनाक्रम का सफल अनावरण करते हुए मृतक गौरव को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पींग गांव निवासी बालकिशन, साजन, और राहुल को रविवार को गांव की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार, उप निरीक्षक शौरभ शुक्ला, हेड कांस्टेबल शाहनवाज, कांस्टेबल दीपक नागर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...