बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली। बिथरी पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित पीलीभीत में थाना जहानाबाद के गांव मीरापुर में रहने वाली सोनाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके खिलाफ बिथरी के गांव डोहरिया की कमलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सोनाली से उनके बेटे राहुल की शादी हुई थी। मगर सोनाली मोबाइल पर कई लोगों से बात करती थी और उनके बेटे के साथ न रहने की बात कहती थी। उसके परिवार वाले भी रुपये देने का दबाव बनाते थे, जिसके चलते 27 दिसंबर 2025 को झगड़े के बाद राहुल ने खुदकुशी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...