बस्ती, फरवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। लालगंज थानांतर्गत एक गांव में एक किशोरी ने एक युवक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्यारोपी शक्तिमान को गिरफ्तार कर लिया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले आरोपी शक्तिमान ने बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत करने पर घरवालों ने भी मारने के लिए दौड़ा लिया था। इसी से आहत होकर बेटी ने बीते 20 जनवरी को घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। एसपी के आदेश पर लालगंज पुलिस ने मुख्यारोपी शक्तिमान, उसके दो भाइयों और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.