पीलीभीत, सितम्बर 10 -- पीलीभीत। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इंटर्न चिकित्सकों ने साइको ड्रामा के जरिए आत्महत्या के विचार उत्पन्न होने की अलग-अलग परिस्थितियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से मानसिक संकट के संकेतों को समय रहते पहचानने और जरूरतमंद व्यक्ति को उचित सहायता उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। साइको ड्रामा में प्रेम संबंध में असफलता और अलगाव, शराब की लत, समलैंगिकता से जुड़े मानसिक एवं सामाजिक तनाव तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के दबाव जैसी परिस्थितियों को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- देहरादून में आत्महत्या रोकने को सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिए मनोवैज्ञानिक टिप्स इनक...