आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर, जून 19 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के उसरा भादी गांव निवासी एक युवक को आत्महत्या के लिए युवती को विवश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मृतका के बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। क्षेत्र के उसराभादी गांव निवासी शनि यादव पुत्र राजेश यादव ने आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी अंशु यादव को अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। शादी से इंकार करने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में बड़ी बहन नीतू यादव की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.