अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। किशोरी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दी। मामला माह भर पूर्व अलीगंज थाना क्षेत्र का है। अलीगंज थाना क्षेत्र की किशोरी सोनम ने बीते माह 16 फरवरी को दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। आरोप है कि सोनम ने प्रेमी अनुज पुत्र राजेन्द्र की बात से आहत होकर घटना को अंजाम दिया। सत्र न्यायालय में बिहरा निवासी अर्जुन उर्फ अनुज उर्फ बड़कऊ पुत्र राजेन्द्र की ओर से दिए गए अग्रिम जमानत अर्जी पर डीजीसी क्रिमिनल गोविन्द श्रीवास्तव द्वारा विरोध किया जबकि बचाव पक्ष ने अपने मुवक्किल के समर्थन में दलीलों दी। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए दलीलों को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश ने आरोपी अर्जुन उर्फ अनुज उर्फ बड़कऊ की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.