गिरडीह, अप्रैल 6 -- गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ला में 11 मार्च को घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकती मिली 33 वर्षीया साजिया प्रवीण के शव मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी मामले में पर्यवेक्षण के दौरान मामला आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में सत्य पाये जाने के बाद की गयी है। यह मामला दहेज के लिए हत्या कर घर में शव को फांसी के फंदे पर लटका दिये जाने के आरोप में मृतका साजिया प्रवीण के भाई देवघर जिले के बुढई थाना क्षेत्र के पिंडरा निवासी अशरफ अंसारी के शिकायत पर दर्ज की गयी थी। नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला नगर थाना कांड संख्या 56/26 से संबंधित है। इस मामले को लेकर देवघर जिला के मधुपुर एवं बुढई थाना सहित गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.