इटावा औरैया, मार्च 29 -- आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भरथना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में नामजद युवक शिवम और उसके पिता संजू राठौर उर्फ प्रवीण कुमार को रविवार को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि शादी के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती ने जहर खाकर जान दे दी थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.