प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फतनपुर थाने के नारायणपुर कला गांव निवासी राजकुमारी पत्नी लल्लू राम ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसकी मझली बेटी का देवर संदीप कुमार यादव उर्फ मोनू निवासी सेनहुआ इमलीडांड रानीगंज थाना निवासी आए दिन फोन करके उसकी बेटी लक्ष्मी को परेशान करता था।

प्रताड़ना और धमकियाँ शादी का दबाव बनाने के साथ ही उसे धमकी भी देता था। आरोप है कि गुरुवार को उसकी बेटी खाखापुर आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गई थी। लौटते समय उसे रोककर जबरन शादी करने के लिए ले जाने लगा। जब बेटी ने मना किया तो उसने धमकी दी शोर मचाने पर आसपास के लोग भी दौड़े तो आरोपी भाग निकला।

आत्महत्या की घटना प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बेटी ने शुक्रवार सुबह घर में पंखे से लटक कर फां...