इटावा औरैया, अप्रैल 9 -- बकेवर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने ग्राम सराय मिठ्ठे से मां-बेटी को पकड़कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया पांच माह पहले हरिओम के ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद रखा था। उसी के चलते उसने भरथना में ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसका मुकदमा पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया था। गुरुवार को ग्राम सराय मिठ्ठे से मृतक की पत्नी रोशनी देवी और सास शीला देवी उर्फ गुड्डी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मुकदमे में अभी तक दो महिलाओं सहित तीन लोग जेल जा चुके हैं। जबकि बचे तीन लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.