लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के गांव नगरा सलेमपुर में गत करीब सात माह पूर्व ससुराल आये युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना मे पत्नी और ससुर को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए की धारा मे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जिला सीतापुर के थाना महोली के गांव निमचौना निवासी राजकुमार पुत्र हीरालाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसने अपने पुत्र प्रदीप कुमार की शादी थाना हैदराबाद के गांव नगरा सलेमपुर निवासी पप्पू की बेटी नैंशी के साथ की थी। प्रदीप अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था। बताया जाता है कि प्रदीप का अपनी पत्नी और ससुर पप्पू से कुछ विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर 6 सितंबर 25 को उसने गांव के पास ही खेत में लगे पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। न्यायालय के आदेश पर गत 12 नवम्बर 25 को थाना हैदराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.