आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवती को जमानत मिली
नोएडा, जुलाई 2 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने नोएडा फेज-3 कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपी आरती प्रसाद को जमानत दे दी। अभियोजन के अनुसार सोनू उर्फ विद्याप्रकाश बाजपेई नोएडा में नौकरी करता था। वह किराये के कमरे में रहता था। उसके पिता कुसुम कुमार ने आरोप लगाया था कि 25 मई 2026 की रात उनके बेटे के मोबाइल पर आरती प्रसाद का फोन आया, जिसने बताया कि सोनू ने फंदा लगा लिया है। परिजनों का आरोप था कि घटना से पहले सोनू और आरती के बीच झगड़ा हुआ था। इसी कारण उन्हें संदेह है कि उनके बेटे की मौत के लिए आरती जिम्मेदार है। इसी आधार पर आरती के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी युवती को जमानत दी है।ब्रिजेश कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.