आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पीलीभीत, जुलाई 18 -- पीलीभीत। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद सास कुसुम कौर को सत्र न्यायालय से राहत नहीं मिली। अदालत ने आरोपों की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
दहेज की मांग के आरोप थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव नौगवां पकड़िया मुस्तकिल निवासी कुसुम कौर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वादी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी निशा वर्मा की शादी करीब सात वर्ष पहले कपिल मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद पति, सास और अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। 12 जून 2026 को निशा ने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.