महाराजगंज, जनवरी 5 -- भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने बीते 18 दिसंबर को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस किशोरी के आत्महत्या के मामले में जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं मृतक किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आत्महत्या को उकसाने के मामले में गांव निवासी एक युवक पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन करने में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। गांव निवासी 19 वर्षीय अमन पर इस किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां कागजी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.