विकासनगर, फरवरी 18 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को निरस्त कर दिया है। मामले में मृतक विजेंद्र कुमार के अकाउंट से आरोपी कपिल उर्फ पियूष के अकाउंट मसे पैसे गए थे। सुसाइड नोट में भी मृतक विजेंद्र ने कपिल और अन्य लोगों पर उसके खाते से जमीन के पैसे निकालने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विकासनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। जिसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.