पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुरा नौगवां निवासी सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री रश्मि गंगवार का विवाह मोहल्ला केसरी सिंह कोतवाली क्षेत्र के निवासी विकास पटेल पुत्र चंदन पटेल से 16 वर्ष पूर्व हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से विकास पटेल उसकी पुत्री को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार समझौता भी हुआ। 21 फरवरी को उसकी पुत्री ने मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर ली। उसके पति की दुकान पर काम करने वाले गोपाल और पंकज ने भी उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया। पुलिस ने विकास पटेल, गोपाल और पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.