रुडकी, मार्च 10 -- जनपद सहारनपुर के थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव चढ़ाव निवासी कमल कुमार ने थाने में तहरीर देकर अपनी भाभी पर अपने भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कमल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 14 फरवरी को लक्सर क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में ट्रक के अंदर फांसी लगाकर उसके भाई रामकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.