पीलीभीत, मार्च 7 -- दियोरिया कला। होली के दिन बुधवार को क्षेत्र के रायपुर फाजिलपुर में एक महिला के आत्महत्या करने के मामले में पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी रामसनेही पुत्र अंगने लाल ने दियोरिया कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया कि चार मार्च को शाम साढ़े सात बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के नम्बर से फोन आया कि आपकी पुत्री रानी देवी की मृत्यु हो गयी है। जब वह अपनी पुत्री की ससुराल के गांव रायपुर उर्फ़ फाजिलपुर थाना दियोरिया कला पहुंचे। तब पता चला कि पुत्री की ससुराल वालों में प्रेम कुमार पुत्र सियाराम, राजपाल पुत्र सियाराम, सियाराम पुत्र गंगाराम, शिवानी पत्नी राजपाल, रामलली पत्नी सियाराम ने उसकी पुत्री की गला दबाकर हत्या की है। उसकी पुत...