अररिया, मई 21 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने मानिकपुर से छापेमारी कर आत्महत्या के प्रयास मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मानिकपुर वार्ड संख्या आठ निवासी विनोद यादव पिता योगेन्द्र यादव बताया जाता है। गिरफ्तार आरोपी पर आत्महत्या के प्रयास को लेकर फुलकाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज है। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- आत्महत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...