रांची, जून 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि प्रशिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान, समय पर हस्तक्षेप तथा आत्महत्या रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने सामुदायिक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लेकर केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) द्वारा की जा रही पहल की सराहना की। अभियान निदेशक सोमवार को सीआईपी, रांची के मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के वित्तीय सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सीआईपी में कार्यक्रम का आयोजन आईसीएसएसआर द्वारा संचालित परियोजना 'झारखंड में ग्...