आत्महत्या की नीयत से 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरी
मधुबनी, जून 20 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मां की डांट से नाराज किशोरी आत्महत्या की नीयत से शनिवार सुबह करीब चार बजे गांव के 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह लोगों की नजर किशोरी पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मान मनौव्वल के बाद उसे आठ घंटे बाद दोपहर 12 बजे टावर से नीचे उतरने के लिए राजी किया। यह भी पढ़ें- आत्महत्या की नीयत से 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी किशोरीप्रशासनिक सहायता मौके पर परसौनी, मुरलियाचक, उसराही समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर प्रशासनिक महकमा भी पहुंचा। बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह, बीपीआरओ शेखर कुमार तथा पतौना थानाध्यक्ष अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.