नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जीबीयू के एक छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। छात्र ने वीडियो बनाकर जीबीयू प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया और जीवन का अंतिम वीडियो बताया। हालांकि, छात्र सकुशल दिल्ली स्थित घर पहुंच गया। प्रयागराज निवासी अक्षत त्रिपाठी जीबीयू से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 53 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया। इसमें छात्र ने विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर, हॉस्टल वार्डन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। छात्र ने कहा कि फीस लेने के बावजूद हॉस्टल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। छात्र ने कहा कि वह उसका आखिरी वीडियो है। ईकोटेक वन कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात में ही वीडियो संज्ञान मे...