कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। पनकी गंगागंज कॉलोनी निवासी शोएब खान की 22 वर्षीय पत्नी मुमतहा ने बुधवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता मो. अकबर ने दामाद पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। वहीं महिला के पति शोएब ने बताया कि पत्नी मानसिक तनाव में चल रही थी। जिसका इलाज चल रहा था। इसी वजह से ही पत्नी ने आत्महत्या की है। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के मायके वालों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.