जौनपुर, अप्रैल 22 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के रामपुर गांव पहुंचकर आत्महत्या करने की पोस्ट डालने वाले एक युवक को समझा-बुझाकर बचा लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त ने बताया कि रामपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित मौर्य ने अपने इंस्टाग्राम पर जहर की शीशी की फोटो लगाकर आत्महत्या से जुड़ी पोस्ट शेयर कर दी थी, जो वायरल हो गई। इसकी जानकारी पुलिस के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में मिलते ही सूचना जिला मुख्यालय भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझाकर ऐसा कदम उठाने से रोका। यह भी पढ़ें- मेरठ : प्रेमिका के परिजनों ने पीटा तो युवक ने किया सुसाइड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.