भागलपुर, जुलाई 2 -- भागलपुर। मायागंज अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में बुधवार को एक ऐसा रोगी आया जो हर समय आत्महत्या की इच्छा व्यक्त करता है। 45 वर्षीय मरीज के परिजन ने विभाग के एचओडी डॉ. कुमार गौरव को बताया कि पापा लगातार कह रहे थे, मैं सोने जा रहा हूं। मुझे जगाना मत, अब मैं कभी नहीं उठूंगा। वह बार-बार बाजार से दवा खरीदने की जिद कर रहे थे। जब डॉक्टर ने मरीज से पूछताछ की तब उसने बताया कि दो दिन के अंदर मरना है। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती कर विशेष दवा का डोज दिया, जिसके बाद उनकी स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बीमारी से परेशान ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या की कोशिश की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...