भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की वीडियो/स्टेटस अपलोड किया। मेटा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया। साथ ही फटकार भी लगाई। मेटा द्वारा चार मार्च को पुलिस को सूचना दिया गया। जिसमें एक युवक द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आत्महत्या करने की वीडियो/स्टेटस अपलोड किया गया था। सूचना पर चौकी प्रभारी कार्पेट सिटी राजेन्द्र प्रसाद ओझा कुछ ही देर में युवक के निवास स्थान पर जवानों संग पहुंचे। परिवार के लोगों से वार्ता करने पर बताया गया कि युवक ने भूलवश इस तरह का स्टेटस अपलोड कर दिया था। हिदायत दिया कि दोबारा ऐसा करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। मानसिक तनाव होने पर युवक का इलाज कराने की भी बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.