आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस बचाई
चंदौली, जून 7 -- सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार देर रात ट्रेन से कटकर जान देने पहुंच गया। धानापुर थाना क्षेत्र का निवासी 25 वर्षीय युवक अपनी बाइक स्टेशन के बाद खड़ी कर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान गश्त पर निकले थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद की नजर युवक पर पड़ी। युवक से सख्ती से पूछताछ के बाद मामला सामने आया। थानाध्यक्ष युवक को बाइक सहित कोतवाली लेकर पहुंचे और समझा बुझाकर परिजनों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.